Breaking News

अनाजमंडी की दुकान से 3 क्विंटल ग्वार चोरी


हनुमानगढ़ के नोहर कस्बे की अनाज मंडी में स्थित एक दुकान से तीन क्विंटल ग्वार चोरी हो गया। व्यापारी ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। 
पुलिस के अनुसार व्यापारी रामनिवास जाट ने रिपोर्ट दी कि अनाज मंडी में धर्मपाल रामनिवास के नाम से दुकान है। मेरी दुकान से 5-7 दिनों सरवर उर्फ धोलू खां पुत्र अकबर खां निवासी नोहर तीन क्विंटल ग्वार चोरी करके ले गया। मेरी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर चोरी का पता चला।

No comments