Breaking News

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले की राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 
इस दौरान जिला कलक्टर द्वारा राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, नामांतरण, सीमांकन, रास्ता प्रकरण, भूमि विवाद, न्यायालयीन प्रकरणों तथा विभिन्न पोर्टलों पर दर्ज मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

No comments