16 तोला सोने के जेवर, एक किलो चांदी, पांच लाख रुपए की नगदी चोरी
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा कस्बे के वार्ड नम्बर 4 में स्थित एक मकान में चोरी की बड़ी वारदात हो गई। किराये के इस मकान में रहने वाले परिवार का मुखिया बीमार होने पर श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में पूरा परिवार उनकी देखभाल के लिए आया हुआ था। पीछे से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए का सोना, चांदी व नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने बीमार व्यक्ति के भाई की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कस्बे के वार्ड नम्बर 14 में रहने वाले भुवनेश बिहाणी ने रिपोर्ट दी कि मेरा चचेरा भाई महावीर प्रसाद बिहाणी कस्बे के वार्ड नम्बर 4 में लक्ष्मीनारायण शर्मा के घर में किराये पर रहता है। महावीर की तबीयत खराब होने पर सात दिनों से श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में भर्ती है। परिवार के अन्य सदस्य भी मकान को ताला लगा कर श्रीगंगानगर चले गये।

No comments