राधेश्याम कोठी मार्ग पर दुकान कर्मचारी पर हमला
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में राधेश्याम कोठी मार्ग पर स्थित एक दुकान पर कर्मचारी से मारपीट कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मारपीट के शिकार 3 ई छोटी निवासी दीपक सेतिया पुत्र राजकुमार सेतिया ने रिपोर्ट दी कि वह ड्रेस टू इम्पे्रस दुकान पर काम करता है। रात को शटर डाउन करके ताला लगा रहा था। इसी दौरान एक लड़के ने मेरे साथ हाथापाई शुरू कर दी। ईंट उठा कर मेरे सिर में दे मारी।

No comments