Breaking News

ईंट भट्टों पर लेबर उपलब्ध करवाने वाले ठेकेदार व उसके पिता पर हमला


अनूपगढ़ इलाके में स्थित ईंट भट्टों पर लेबर उपलब्ध करवाने वाले एक ठेकेदार व उसके पिता पर हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया गया। हमलावरों ने घायल पिता-पुत्र को पीलीबंगा रेलवे स्टेशन पर लखनऊ वाली ट्रेन में बैठा कर रवाना कर दिया। साथी धमकी दी कि लखनऊ से पहले ट्रेन से उतरने की कोशिश मत करना। पुलिस ने घायल ठेकेदार के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ टाउन के सरकारी अस्पताल में भर्ती जमुनाशंकर सरोज निवासी प्रतापगढ़ यूपी ने पर्चा बयान दिया कि वह अनूपगढ़, पीलीबंगा, पल्लू व लूणकरणसर में ईंट भ_ों पर लेबर उपलब्ध करवाता हूं। मैं पल्लू आया हुआ था। 

No comments