अचानक मौसम पलटा, इलाके में बंूदाबांदी
श्रीगंगानगर इलाके में आज मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक पलटा मारा और दोपहर को ग्रामीण क्षेत्र में हल्की बूंदाबांद शुरू हो गई। इससे मौासम सुहावना हो गया। आज सुबह एक बार सूर्यदेव ने दर्शन दिए, मगर फिर बादलवाही हो गई।
इलाके में बादलों की आवाजाही जारी है। जिले में आज और कल बारिश होने की संभावना है। श्रीगंगानगर में मौसम राडार स्टेशन पर आज न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

No comments