बेची जमीन के बिचौलिए से चार लाख रुपए लेने गया युवक लापता
हनुमानगढ़ के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित जमीन को बेचने के बाद बिचौलिए द्वारा रखे गये चार लाख रुपए लेने गया युवक लापता हो गया। युवक के पिता ने बिचौलिए सहित कई जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार चक 9 केएचआर रोही खाराखेड़ा निवासी सेवा सिंह ने रिपोर्ट दी कि मैंने व मेरे बेटे रामदास ने एक बीघा जमीन मलकीत सिंह उर्फ मीता सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी खाराखेड़ा के माध्यम से बेची थी। जमीन की मिली राशि में से मीता ङ्क्षसह ने चार लाख रुपए अपने पास रख लिये और कुछ दिनों बाद लौटाने का आश्वासन दिया। मेरा बेटा रामदास विगत 27 जनवरी को मीता सिंह ने अपने चार लाख रुपए लेने गया था, वापिस लौट कर नहीं आया।

No comments