Breaking News

सीकर में भारतीय वायुसेना आसमान में दिखाएगी करतब


सीकर के आसमान में पहली बार भारतीय वायुसेना के शौर्य का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। 20 फरवरी को सूर्य किरण एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम जिला खेल स्टेडियम के ऊपर हवा में रोमांचक करतब दिखाते हुए एयरफोर्स की ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेगी।
इस ऐतिहासिक एयर शो को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और वायुसेना की टीम ने आयोजन स्थल को लेकर निरीक्षण भी कर लिया है, जिससे शहर में उत्साह का माहौल है। एयर शो के लिए जिला स्टेडियम में फ्री एंट्री होगी।

No comments