राजस्थान के करीब 50 हजार पेंशनर्स पर बड़ा संकट
राजस्थान में 50 हजार से अधिक पेंशनर्स की पेंशन पर संकट गहराता नजर आ रहा है। निर्धारित समय सीमा तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनधारकों की पेंशन रोकने की तैयारी की जा रही है।
वित्त विभाग के निर्देशों के अनुसार जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित थी, लेकिन बड़ी संख्या में पेंशनर इस समय सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके।

No comments