Breaking News

कांग्रेस बोली- वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश, मोदी ने हार मानी


कांग्रेस ने अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद आलोचना की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा- वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश है। ऐसा लग रहा है कि मोदी ने आखिरकार हार मान ली है।
उन्होंने लिखा कि भारत को अपनी ही सरकार की कार्रवाइयों की जानकारी ट्रम्प या उनके नियुक्त प्रतिनिधियों से मिलती है। अब यह रूटीन बनता जा रहा है। कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया कि सीजफायर की तरह ट्रेड डील की घोषणा भी ट्रम्प की ओर से की गई। बताया गया 'मोदी की रिक्वेस्टÓ पर ट्रेड डील की जा रही है।

No comments