सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने आधिकारिक परीक्षा संगम पोर्टल पर एडमिट कार्ड डाउनलोड की सुविधा शुरू कर दी है।
सीबीएसई के तय कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएंगी और 11 मार्च 2026 को समाप्त होंगी।

No comments