Breaking News

अतिक्रमण हटा गार्ड तैनात, बाजार लेने लगा खुली सांस


जयपुर में अतिक्रमण और जाम से जूझता रहा चांदपोल बाजार अब धीरे-धीरे राहत की स्थिति में नजर आने लगा है। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाकर निगरानी के लिए गार्ड तैनात किए जाने के बाद बाजार की तस्वीर बदलती दिखाई दे रही है।
नगर निगम ने परकोटे के बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए चांदपोल को मॉडल बाजार के रूप में चुना है। पिछले एक सप्ताह से निगम प्रशासन लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है। रोजाना अतिक्रमण निरोधक दस्ता बाजार में पहुंच रहा है। निगम ने यहां 8 गार्ड तैनात किए हैं, जो पूरे दिन बाजार में निगरानी रख रहे हैं।

No comments