कलक्टर की फोटो डीपी पर लगाकर अधिकारियों से ठगी का प्रयास
अलवर जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला की व्हाट्सएप पर डीपी लगाकर कुछ अधिकारियों के पास मैसेज भेजकर ठगी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कलक्टर ने अधिकारियों की ओर से दिए गए मैसेज को एसपी सुधीर चौधरी को भेजकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
उक्त अधिकारियों के पास एक नम्बर मैसेज आया था। जबकि कलक्टर का ऑफिशियल नंबर अलग है। इसी वजह से अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने कलक्टर को जानकारी दी। जिसके बाद कलक्टर ने एसपी को जांच के आदेश दिए।

No comments