Breaking News

महिला के गले से सोने का लॉकेट छीना


श्रीगंगानगर शहर के सदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक 60 वर्षीय महिला के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया गया। बाइक सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस के अनुसार 5 ई छोटी वार्ड नं. 2 निवासी 60 वर्षीय चावली देवी पत्नी केसराराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 5 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने घर के पास सड़क से गुजर रही थीं। इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर आए, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। 

No comments