चचेरे भाइयों को रूस का वर्क वीजा दिलवाने का झांसा, साढ़े नौ लाख ठगे
हनुमानगढ के भादरा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जनाणा में रहने वाले पिता-पुत्र ने दो चचेरे भाईयों को वर्क वीजा पर रूस भेजने का झांसा देकर साढ़े नौ लाख रुपए ठग लिये। ठगी के शिकार दोनों भाईयों को टूरिस्ट वीजा पर रूस भेज दिया और वहां दोनों को मानसिक परेशानी झेलने के साथ-साथ भोजन व रहने के लिए साढ़े चार लाख रुपए खर्च भी करने पड़े। परेशान होकर वापिस लौटे दोनों युवकों ने अब मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पड़ौसी राज्य हरियाणा के आदमपुर मंडी के गांव तेलनवाली निवासी संजय राजपूत व इसके चचेरे भाई राहुल सिंह ने गांव जनाणा निवासी प्रवीण ढाका व इसके पिता जयवीर ढाका के खिलाफ 13 लाख 70 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है।

No comments