Breaking News

सूने घर से चांदी के जेवर व पीतल के बर्तन चोरी


श्रीगंगानगर के घमूड़वाली पुलिस थाना क्षेत्र के गांव साबू की मोड़ में स्थित एक सूने मकान से अज्ञात चोर चांदी के जेवर व पीतल के बर्तन चोरी करके ले गये। पुलिस ने मकान मालिक की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी हवलदार धर्मपाल ने बताया कि गांव निवासी गुरदीप ङ्क्षसह अपने परिवार सहित रिश्तेदारी में शादी में गया हुआ था। वापिस घर आया तो ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा हुआ था। घर संभाला तो चांदी की एक अगूंठी, चांदी की पाजेब व पीतल के बर्तन गायब थे। अज्ञात चोरों के बारे में सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments