Breaking News

6-8 मार्च : श्रीगंगानगर में 60 प्रीमियम ब्रांड्स का बिजऩेस संगम, हॉट एयर बैलून बनेगा आकर्षण


कृषि प्रधान श्रीगंगानगर जिले में 6, 7 और 8 मार्च 2026 को होने जा रहा कृषि-उद्योग-व्यापार संगम 2026 अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। सांध्य बॉर्डर टाइम्स एवं एसबीटी न्यूज द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय मंच को इस बार सीमित और प्रीमियम स्वरूप दिया गया है, जिसमें चुनिंदा ब्रांड्स को ही सहभागिता का अवसर मिलेगा।
आयोजन समिति के अनुसार मेले का उद्देश्य केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष ग्राहक संवाद, नेटवर्किंग और ब्रांड विजि़बिलिटी को अधिकतम करना है।
इस बार का मुख्य आकर्षण रहेगा तीन दिवसीय कंट्रोल्ड हॉट एयर बैलून राइड, जिसे नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन की प्रशिक्षित टीम संचालित करेगी। प्रति व्यक्ति 500 रुपये में सीमित स्लॉट के साथ बैलून उड़ान का अनुभव उपलब्ध रहेगा। 

No comments