सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद गेट पर लगाया धरना
श्रीगंगानगर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची जारी करने, संविदा कर्मियों को सेलरी देने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने सोमवार को नगर परिषद गेट के बाहर धरना लगाया गया।
धरने पर हुई सभा को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सेठी, बंटी वाल्मीकि, विजय सरवटा, सूरज भाटिया, विजय भाटिया आदि कहा कि नगर परिषद की ओर से सहायक कर्मियों की अस्थायी जारी तो कर दी लेकिर उसमें वर्ष 2012 से पूर्व नियुक्त स्थायी सफाई कर्मचारियों को दरकिनार किया गया है।
No comments