हजारों की नगदी सहित अनेक जुआरी दबोचे
हनुमानगढ जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए हजारों रुपए की नगदी सहित अनेक जुआरियों को दबोच लिया। यह लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज किये हैं।
गोगामेड़ी थाना पुलिस ने चक 2 जीजीएम में दबिश देकर उज्जलवास निवासी लीलूराम जाट व विकास नायक, गांव नेठराना निवासी मनोहरलाल मीणा को जुआ खेलते हुए 7 हजार 515 रुपए की जुआ रकम सहित गिरफ्तार कर लिया। भिरानी थाना पुलिस ने गांव छानीबड़ी में जुआ खेल रहे अनिल महाजन, धोलू लुहार, वीरेन्द्र नाई, मदनलाल नाई, मुकेश कुमार को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से सात हजार 50 रुपए की जुआ रकम बरामद की।

No comments