आवारा श्वानों के हमलों से उबल रहा शहर
श्रीगंगानगर शहर की सड़कों पर अब सिर्फ ट्रैफिक का खतरा नहीं, आवारा श्वानों का आतंक भी है। आए दिन हो रहे हमलों ने हालात ऐसे कर दिए हैं कि रात के समय घर लौटना जोखिम भरा हो गया है।
परसों रात जस्सा सिंह मार्ग पर एक युवक की मौत ने शहर को झकझोर दिया। बताया जा रहा है कि आवारा श्वानों के हमले के कारण वह हादसे का शिकार हुआ। इस घटना के बाद व्यापारिक वर्ग का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है।
सोमवार को संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का शिष्टमंडल नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव से मिला और आवारा श्वानों की समस्या से तत्काल निजात दिलाने की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
No comments