Breaking News

पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के घड़साना पुलिस ने चक 4 जैडडब्ल्यूएम में गत दिवस भजनलाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मकतूल की पत्नी व उसके पे्रमी को गिरफ्तार कर लिया। विधि से संघर्षरत एक किशोर को निरूद्ध किया गया है। भजनलाल की लाश विगत 2 फरवरी को फलौदी जिले में नोख पुलिस ने जहर से बरामद की थी। शव की पहचान होने के बाद मामला हत्या का होने का खुलासा हुआ। इस मामले मेें नोख पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर हत्या करने के आरोप में जीरो नम्बर एफआईआर दर्ज करके तफ़्तीश घड़साना पुलिस को भेजी थी।
एसपी डा. अमृता दुहन ने बताया कि विगत 16 जनवरी को कृष्णलाल निवासी 4 जैडडब्ल्यूएम ने घड़साना पुलिस थाना में अपने पुुत्र 35 वर्षीय भजनलाल के 13 जनवरी की रात को लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। 

No comments