जयपुर से दिल्ली तक एसीबी की छापेमारी, आईएएस और इंजीनियरों सहित 9 हिरासत में
राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाले में आज सुबह एसीबी की एसआईटी टीम ने बड़ा एक्शन लिया है. जयपुर, दिल्ली, बाड़मेर, सीकर सहित 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है. जांच की आंच रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल के ठिकानों तक भी पहुंच गई है. डीआईजी रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में चल रही इस सर्च में 15 से ज्यादा आरोपियों के ठिकानों को खंगाला जा रहा है. अब तक केडी गुप्ता, सुशील शर्मा और अरुण श्रीवास्तव सहित करीब 9 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. भ्रष्टाचार के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

No comments