सीबीएसई बोर्ड एग्जाम शुरू, राजस्थान के 1.72 लाख छात्र दे रहे परीक्षा
आज से सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो रही हैं. राजस्थान के 1300 स्कूलों के लगभग 1.72 लाख विद्यार्थी इस बार मैदान में हैं, जिनके लिए पूरे प्रदेश में 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर एंट्री को लेकर जबरदस्त सख्ती है.
पहले दिन 10वीं के छात्रों ने गणित (बेसिक व स्टैंडर्ड) की परीक्षा देंगे. वहीं 12वीं के लिए हिंदी और बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषयों के पेपर होंगे. नकल रोकने के लिए उडऩदस्ते लगातार केंद्रों पर निगरानी रख रहे हैं.

No comments