मूंग दाल का हलवा खाते ही बीमार पड़े 83 लोग, गांव में मची अफरा-तफरी
अजमेर जिले के नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से एक डराने वाली खबर सामने आई है. यहां देवलिया गांव में आयोजित एक धार्मिक सवामणि कार्यक्रम उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब प्रसाद का सेवन करने से एक साथ 83 लोग बीमार पड़ गए. आस्था के इस आयोजन में मूंग दाल का दूषित हलवा लोगों की सेहत पर भारी पड़ गया.
जानकारी के अनुसार, सराना थाना क्षेत्र के देवलिया गांव में सवामणि का भोजन तैयार किया गया था. श्रद्धालुओं ने जैसे ही मूंग दाल का हलवा खाया, उसके कुछ देर बाद ही उन्हें असहज महसूस होने लगा.

No comments