Breaking News

जयपुर में जनपथ आज बंद, वकीलों का प्रदर्शन, कई रूट डायवर्ट


जयपुर के हाई कोर्ट के बाहर वकीलों के प्रदर्शन के चलते आज जनपथ पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. अंबेडकर सर्किल से सहदेव मार्ग तक सामान्य ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा.  22 गोदाम, टोंक रोड और रामबाग़ की ओर से आने वाली बसों और मिनी बसों को डायवर्ट किया गया है.
सचिवालय और हाई कोर्ट जाने वाले कर्मचारियों व आमजन को तिलक मार्ग और पृथ्वीराज रोड का उपयोग करने की सलाह दी गई है.  ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए नारायण सिंह तिराहा और चौमू हाउस चौराहा मार्ग का उपयोग करने की अपील की है.

No comments