Breaking News

जयपुर में 37 हजार ड्राइवरों के लाइसेंस होंगे रद्द


जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने खतरनाक ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा के नेतृत्व में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत फरवरी महीने में अब तक 16 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. पुलिस की जांच में कई वाहनों की रफ्तार 150 किमी/घंटा से भी ज्यादा मिली है. ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर सख्ती का आलम यह है कि पिछले एक साल में करीब 8 लाख चालान काटे गए हैं. वहीं, बार-बार ओवरस्पीडिंग करने वाले 37,356 चालकों के लाइसेंस सस्पेंड करने के लिए परिवहन विभाग को सूची भेजी गई है. पुलिस का साफ संदेश है—स्टंट और लापरवाही अब जेल पहुंचाएगी.

No comments