राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार आज 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होगा, जिससे जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने, मेघगर्जन होने और कुछ स्थानों पर हल्की स मध्यम बारिश की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि 18 फरवरी को इस सिस्टम का सर्वाधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है, जब प्रदेश के पूरब से लेकर पश्चिम तक 31 जिलों में तेज हवा और बारिश के आसार रहेंगे।

No comments