राजस्थान विधानसभा में 27 फरवरी को पास होगा राज्य का बजट
राजस्थान विधानसभा में 27 फरवरी को राज्य का बजट पास होगा. एप्रोप्रिएशन बिल और फाइनेंस बिल पर हुई बहस का जवाब मुख्यमंत्री देंगे. सीएम भजनलाल शर्मा कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे. 27 फरवरी तक सदन का विस्तृत कार्यक्रम तय है. इसमें अनुदान मांगों पर विभागवार चर्चा का शेड्यूल भी तय है. 18 फरवरी को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, 19 को युवा एवं खेल मामले विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी.
21 फरवरी को शनिवार होने के बावजूद विधानसभा की कार्यवाही जारी रहेगी. उस दिन अनुदान मांगों पर चर्चा होगी. सरकार के दो वर्ष बनाम पिछली सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल को लेकर भी बहस प्रस्तावित है.

No comments