सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी 4800 तक टूटी
सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। सोने का भाव 1230 रुपये गिरकर 1.54 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में 4830 रुपये की गिरावट आई। यह 2.36 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई।
सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई ट्रेडिंग घंटों के दौरान स्पॉट गोल्ड 0.43 प्रतिशत फिसलकर 4,992 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया, जबकि स्पॉट सिल्वर में करीब 3 प्रतिशत की तेज गिरावट के साथ कीमत 74.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

No comments