Breaking News

डोटासरा के 'डुप्लिकेट' बोले- घर से नहीं निकल पा रहा


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के डुप्लिकेट नरेश सिंधी इन दिनों चर्चा में हैं। सीकर पहुंचे नरेश सिंधी से मीडिया ने बात की तो उन्होंने बताया कि रील वायरल होने के बाद से घर से बाहर नहीं निकल पा रहा हूं। जहां जाता हूं लोग फोटो खिंचवाने आ जाते हैं। बोलते हैं कि साहब आ गए हैं।
दरअसल, एक शादी में खाना खाते हुए मेडिकल रिप्रजेंटेटिव नरेश सिंधी की रील वायरल हो गई। लोग उन्हें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समझने लगे। नरेश सिंधी की उस रील को अब तक 22 लाख लोग देख चुके हैं।

No comments