जैसलमेर में भारत-पाक बॉर्डर पर पकड़ा तेलंगाना का युवक
भारत-पाकिस्तान इंटरनेशन बॉर्डर से सटे जैसलमेर के म्याजलार क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया। गुंजनगढ़ गांव के पास प्रतिबंधित सीमावर्ती इलाके में घूमते मिले युवक को ग्रामीणों ने रोककर पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सीमा सुरक्षा बल के सुपुर्द कर दिया। युवक मोहम्मद अशफाक हुसैन तेलंगाना का रहने वाला है। जिसके पास से पासपोर्ट बरामद हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां उसके सरहद के नजदीक पहुंचने के उद्देश्य की जांच में जुटी हैं।

No comments