Breaking News

पंजाब केे सीएम मान एडमिट, अस्पताल को मिली की धमकी


पंजाब के सीएम भगवंत मान मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे धमकी मिली है।  धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अस्पताल को चारों तरफ से पुलिस का घेरा डाल दिया गया है। यहां 5 बम निरोधक दस्ते एक्टिव कर दिए गए हैं। 
मोहाली के एसपी दिलप्रीत सिंह ने कहा कि अभी तक सीएम को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई बात नहीं है। सीएम सिक्योरिटी के साथ पुलिस टीमें अलर्ट हैं।  फोर्टिस अस्पताल के साथ मोहाली के 16 स्कूलों को भी धमकी मिली है। जहां एकदम से छुट्टी करवा दी गई है। 

No comments