डीएसपी कार्यालय के बाहर से बाइक चोरी
अलवर के बानसूर में डीएसपी कार्यालय के ठीक बाहर से एक बाइक चोरी हो गई। एक युवक तहसील कार्यालय में अपने कागजात संबंधी कार्य के लिए आया था।
युवक ने अपनी बाइक डीएसपी कार्यालय के सामने खड़ी की थी। काम निपटाकर जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक मौके से गायब मिली। यह घटना पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के सामने हुई है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस कार्यालय के बाहर भी वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों के वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है।

No comments