फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई पहुंचे
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज 17 फरवरी को मुंबई पहुंच चुके हैं, जहां उनका स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया। यह उनकी भारत की चौथी यात्रा है और पहली बार मुंबई में। उनके साथ फस्र्ट लेडी ब्रिजिट मैक्रों भी हैं।
आज दोपहर करीब 3:15 बजे मुंबई के लोक भवन में दोनों नेता द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसमें रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी।

No comments