Breaking News

जैसलमेर में गोचर भूमि बचाने के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल


जैसलमेर में ओरण और गोचर भूमि को सोलर कंपनियों को आवंटित करने के विरोध में आज जिलेभर के ग्रामीण और पर्यावरण प्रेमी लामबंद हो गए हैं. जिला मुख्यालय स्थित आलाजी मंदिर से इस महापड़ाव का आगाज हुआ है. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि सोलर कंपनियों को दी गई और प्रस्तावित भूमि का आवंटन तुरंत रद्द किया जाए और इन जमीनों को राजस्व रिकॉर्ड में 'ओरण-गोचरÓ के रूप में दर्ज किया जाए. ग्रामीणों का आरोप है कि इन आवंटनों से स्थानीय पारिस्थितिकी और पशुपालन को भारी नुकसान हो रहा है.

No comments