Breaking News

7 जोड़ी ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे, खाटूश्याम भक्तों के लिए बड़ा एलान


रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी सुविधा। ट्रेनों में बढ़ रहे अतिरिक्त यात्रीभार के चलते रेलवे ने 2 जोड़ी ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया है। जिससे मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।  होली पर्व पर ट्रेनों में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों में अस्थायी डिब्बे जोडऩे का निर्णय लिया है। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। 
खाटूश्याम मेले के दौरान स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। साथ ही रेगुलर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रहेगी। यह निर्णय उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्यालय में जोनल रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ की अध्यक्षता में बैठक में लिया गया। महाप्रबंधक ने बताया कि रींगस जोन का महत्वपूर्ण स्टेशन है।

No comments