पीएम ने शेयर की सीकर के रामदेव की कहानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बातÓ के 131वें एपिसोड में सीकर के रामदेव सिंह मील के संघर्ष को प्रेरणादायी बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बातÓ में रामदेव की कहानी शेयर कर देश को 'अंगदानÓ के प्रति जागरूक किया। मोदी ने कहा- रामदेव सिंह की कहानी केवल बीमारी को हराने की नहीं, बल्कि मृत्यु के द्वार से लौटकर तिरंगा फहराने की अद्भुत गाथा है।
रामदेव सिंह सीकर जिले के कंवरपुरा गांव के रहने वाले हैं। रामदेव सिंह सालासर में बिजली विभाग में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत हैं। रामदेव सिंह की दोनों किडनी फेल हो गई थीं। वर्ष 2012 में रामदेव की मां ने उन्हें किडनी डोनेट की थी।

No comments