Breaking News

राशन कार्ड में नाम जुड़वाना हुआ आसान


राजस्थान की सरकार ने प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को अपने राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्यों का नाम जुड़वाने के लिए सरकारी दफ्तरों या ई-मित्र केंद्रों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे. सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को अब ऑनलाइन कर दिया है, जिससे पात्र परिवार घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे.
राज्य सरकार ने पारदर्शिता और सुगमता को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित पोर्टल लॉन्च किया है. सरकार ने सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखा है. ऑनलाइन नाम जुडऩे के बाद 90 दिनों की समय सीमा के भीतर संबंधित सदस्य की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा. 

No comments