Breaking News

शिक्षा मंत्री के जवाब को लेकर विधानसभा में हंगामा


राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय खोलने और उनमें शिक्षकों के सवाल पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के जवाब को लेकर हंगामा हुआ। शिक्षा मंत्री ने आंकड़े बताने की जगह कांग्रेस पर आरोप लगाए। इसके बाद जमकर नोकझोंक हुई।
मदन दिलावर ने कहा- हम सभी स्कूलों में खाली पदों को भर रहे हैं। हम तो अगले दो साल में रिटायर होने वाले शिक्षकों के पदों को भरने की भी पहले योजना बना रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के राज में इतने अंग्रेजी स्कूल खोले, केवल बोर्ड लटका दिए, कोई पद नहीं दिए। हजारों की संख्या में बच्चों के साथ अन्याय किया गया। 

No comments