नौकरी के नाम पर एक करोड़ की ठगी, आरोपी मेरठ से पकड़ा
जयपुर के सिंधी कैंप इलाके में नौकरी के नाम पर एक करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। आरोपी चार साल से स्थान बदल-बदलकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल गिरी रोहटा, मेरठ निवासीहै। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नैनीताल भागने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।एफसीआई में नौकरी का झांसा
पुलिस के अनुसार आरोपी ने दो दर्जन से अधिक बेरोजगार युवकों को भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। भरोसा जीतकर उनसे किस्तों में करीब एक करोड़ रुपए वसूल लिए।

No comments