Breaking News

गुलाबी फूलों और स्वर्ण मुकुट से सजा बाबा का दरबार


विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम का मेला परवान पर है. आज तीसरे दिन मंदिर खुलने के साथ ही भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ रही है. आज बंगाल से आए 108 तरह के गुलाबी फूलों से बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया है.
आज भी सुबह से भक्त रींगस से खाटूश्यामजी पैदल मार्ग पर श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाते हुए और डोल-नगाड़ों पर नाचते-गाते बाबा श्याम की नगरी में प्रवेश कर रहे हैं. मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा और पेट पलायन करते हुए भी आ रहे हैं. देशभर से अलग-अलग राज्यों व जिलों से एक रंग की वेशभूषा धारण किए हुए यात्री वावा श्याम के जयकारे लगाते हुए और बाबा के रथ लेकर आ रहे हैं. जगह-जगह भंडारे और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सेवादार जुटे हुए हैं.

No comments