Breaking News

परिचित बनकर बुजुर्ग से एक लाख हड़पे, फर्जी ट्रांजैक्शन का मैसेज भेजा


अजमेर में ऑनलाइन फ्रॉड की वारदात लगातार बढ़ रही है। एक बार फिर साइबर ठगों ने बुजुर्ग को कॉल कर परिचित होने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
ठगों के द्वारा पीडि़त बुजुर्ग को पेमेंट के फर्जी मैसेज भेज कर 1 लाख अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए ट्रांसफर करवा दिए। पीडि़त ने मामले की शिकायत अलवर गेट थाने में दी है। पीडि़त ने शिकायत देकर बताया कि उसे एक मोबाइल नंबर से अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया था। कॉलर ने कहा कि मैं आपका सर बोल रहा हूं.. मैं बीमार हूं और अस्पताल में भर्ती हूं... मैं कुछ रुपए आपके खाते में भेज रहा हूं..मेरे से यह पेमेंट नहीं हो रहा है, आप मेरी मदद करें।

No comments