रमजान की रौनक के साथ महंगाई की मार, फल-फ्रूट के दाम चढ़े, खजूर की रिकॉर्ड डिमांड से बाजार गर्म
रमजान का महीना शुरू होते ही जयपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है और फल-फ्रूट की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. लाल कोठी मंडी के व्यापारियों के अनुसार रमजान में हर साल फलों के दाम 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ जाते हैं. इस बार भी केले, तरबूज, अंगूर, सेब, पपीता, पाइनएप्पल और किन्नू के भाव 20 से 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़े हैं.
फल विक्रेताओं के अनुसार, रमजान में सबसे ज्यादा मांग खजूर की होती है. रोजा इफ्तारी के समय खजूर से रोजा खोलने की परंपरा है, इसलिए बाजारों में खजूर की डिमांड काफी बढ़ जाती है. इसी कारण खजूर के भावों में भी तेजी आती है.

No comments