सचिन पायलट बन सकते हैं गुजरात के प्रभारी
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राज्यसभा में भेजने की चर्चा के बीच गुजरात के प्रभारी का बदलने की अटकलें सामने आई हैं। चर्चा है कि कांग्रेस को शीर्ष नेतृत्व युवाओं के बीच तगड़ी लोकप्रियता रखने वाले सचिन पायलट को गुजरात का प्रभारी नियुक्त कर सकती है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा गुजरात कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के दिल्ली दौरे के बाद सामने आई है।
राजस्थान के नेता पहले भी गुजरात के प्रभारी रहे हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत और उनके करीबी रघु शर्मा पूर्व में गुजरात के प्रभारी रह चुके हैं।

No comments