डॉक्टरों का बड़ा कदम:अन्न त्याग कर शुरू किया धरना
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश साबू के कथित तानाशाही और बर्बरतापूर्ण रवैये के खिलाफ झुंझुनूं जिले के चिकित्सकों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। 'सेवारत चिकित्सक संघÓ के आह्वान पर जिले भर के लगभग 400 चिकित्सकों ने आज सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है, क्योंकि बर्खास्त किए गए चिकित्सकों ने सोमवार से अन्न त्याग कर अपना विरोध और तेज कर दिया है।
अरिसदा के जिला प्रवक्ता डॉ. विजय झाझडिय़ा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की शुरुआत से ही जो चिकित्सक नि:शुल्क शिक्षण कार्य कर रहे थे, उन्हें हटाना पूरी तरह से राजकीय नियमों के विपरीत है।

No comments