Breaking News

ई-रिक्शा पलटा, कीचड़ में उतरे युवा


अलवर में नगर पालिका बहादरपुर में गड्ढों में तब्दील रामगढ़ रोड पर डेढ़ फीट पानी भरा है। जिसमें आज सोमवार को एक ई-रिक्शा पलट गया। जिसके बाद नगर पालिका बहादरपुर के युवा पानी में उतर गए। नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन के प्रति रोष जताते हुए कहा कि आए दिन दुपहिया वाहन गिर जाते हैं। कई चोटिल हो चुके हैं। उसके बावजूद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। नगर पालिका प्रशासन को खूब शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद सुध नहीं ली गई। जिसके कारण युवाओं ने पानी में उतरकर विरोध जताया। 

No comments