कोटा में आकाश मॉल सहित कई दुकानें सीज
कोटा शहर में नगर निगम ने लंबे समय से पेंडिंग चल रहे यूडी टैक्स को लेकर आज सुबह सख्त कार्रवाई की। नगर निगम के राजस्व विभाग की टीम ने एरोड्रम सर्किल के आकाश मॉल, धान मंडी इलाके और मोटर मार्केट में कई दुकानों को सीज कर दिया। इन जगहों पर 2007 से लाखों रुपए का यूडी टैक्स बकाया था, और जिसे बार-बार नोटिस देने के बावजूद जमा नहीं कराया गया।
सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों ने आकाश मॉल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर नोटिस चिपका दिया, जिससे मॉल में चल रहे प्राइवेट ऑफिस, शोरूम और बैंक पूरी तरह बंद हो गए।

No comments