'गिव अप' अभियान में 1158 लोगों को नोटिस
खाद्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे 'गिव अप' अभियान के तहत दौसा जिले में अब तक 4260 परिवारों के 20853 सदस्यों ने खाद्य सुरक्षा योजना से अपना नाम स्वेच्छा से हटवा लिया है तथा 1158 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। अपात्र लोग 28 फरवरी तक इस योजना से स्वेच्छा से नाम हटवा सकते हैं।
जिला रसद अधिकारी मोहन लाल देव ने बताया कि अभियान के तहत सरकारी कार्मिक, आयकर दाता, एक लाख से अधिक वार्षिक आय, चार पहिया निजी वाहन वाले अपात्र श्रेणी के परिवारों को स्वेच्छा से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से नाम पृथक कराने के लिए 28 फरवरी तक अंतिम अवसर दिया है।

No comments