Breaking News

राजस्थान में आज ओला-उबर का चक्का जाम


अगर आप आज ओला , उबर , रैपिडो या पोर्टर जैसी ऐप-आधारित सेवाओं का उपयोग करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाएं. गिरती कमाई और शोषण के खिलाफ शनिवार (07 फरवरी 2026) को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है. राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में कैब और ऑटो ड्राइवर आज अपने फोन बंद रखकर विरोध जता रहे हैं.
हड़ताल के असर को देखते हुए जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए विशेष एडवायजरी जारी की है. प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि अपनी यात्रा को समय के हिसाब से पहले से प्लान करें. एयरपोर्ट पहुंचने के लिए केवल ऐप वाली कैब पर निर्भर न रहें,

No comments