Breaking News

ऑनलाइन होटल बुकिंग में बढ़ी ठगी, खाटूश्याम जाने वाले भक्त रखें इन बातों का ध्यान


हारे का सहारा कहे जाने वाले बाबा श्याम के दरबार में आने वाले भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। हाल ही में राजस्थान पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो प्रसिद्ध होटलों और धर्मशालाओं के नाम पर फर्जी वेबसाइट चलाकर श्रद्धालुओं से लाखों की ठगी कर रहा था। ठगों का जाल इतना गहरा है कि वे गूगल पर विज्ञापन चलाकर अपनी फर्जी साइट को सबसे ऊपर दिखाते हैं, जिसे भक्त असली समझकर एडवांस पेमेंट कर देते हैं। ठग असली होटल के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाते हैं और उसमें असली फोटो व एड्रेस डाल देते हैं।

No comments